Breaking News

गंजडुंडवारा: ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन बकरियों की दर्दनाक मौत, पशुपालकों की आजीविका पर संकट।

गंजडुंडवारा: ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन बकरियों की दर्दनाक मौत, पशुपालकों की आजीविका पर संकट।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरोला में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में रेलवे पटरी के पास चारा चर रही करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस भीषण हादसे में सभी बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद से पीड़ित पशुपालकों में कोहराम मचा हुआ है। बकरियों की अचानक हुई इस मौत से प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे गांव चिरोला के निकट कुछ ग्रामीण अपनी बकरियों को रेलवे लाइन के समीप चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक कासगंज से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या 55344 वहां आ गई। ट्रेन की तेज रफ्तार और उसके अचानक आ जाने के कारण बकरियां समय रहते पटरी से हट नहीं पाईं और उसकी चपेट में आ गईं।

इस हादसे में गुल हसन (पुत्र जरूर हसन) की सात बकरियां, नगीना (पत्नी रहमत शाह) की सात बकरियां, मुहर्रम (पुत्र अली खान) की एक बकरी और एक अन्य पशुपालक की तीन बकरियां काल का ग्रास बन गईं। बकरियों के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के आसपास बिखर गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही पशुपालक और उनके परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए और अपने पशुओं के शवों को देखकर बुरी तरह टूट गए।

पीड़ित पशुपालकों ने दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके परिवारों के भरण-पोषण और आय का मुख्य जरिया बकरी पालन ही था। अपनी मेहनत से पाले गए मवेशियों के एक झटके में यूं अचानक मर जाने से उन्हें हजारों रुपये का भारी-भरकम आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि इस बड़े नुकसान की भरपाई करना उनके बूते से बाहर है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना का संज्ञान लेने और पीड़ित पशुपालकों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की पुरजोर मांग की है, ताकि उनके परिवारों को इस संकट से उबारा जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …