Breaking News

रात्रि गश्त के दौरान हादसे में सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।

रात्रि गश्त के दौरान हादसे में सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रोजा में तैनात आरक्षी अंकित कुमार (35) की रात्रि गश्त के दौरान सड़क दुर्घटना में जान चली गई। हादसे की सूचना से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान आरक्षी का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

रविवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कर्तव्य और सेवाओं को याद किया।

आरक्षी अंकित कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रामपुरी कॉलोनी के निवासी थे। उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Spread the love

Check Also

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण।

गुरुगांव देवी और शीतला माता मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, साफ-सफाई, पेयजल और …