Breaking News

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देशानुसार संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय मनीष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो कानून के प्रमुख नियमों, बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी अपराध की स्थिति में मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य जयशंकर ओझा ने विद्यार्थियों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अनुचित या असहज व्यवहार महसूस होने पर बच्चों को तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए, डरना या छुपाना नहीं चाहिए।

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, पात्र व्यक्तियों के लिए मुफ्त अधिवक्ता सुविधा तथा प्री-लिटिगेशन व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5235 की भी जानकारी साझा की गई।

इस जागरूकता शिविर में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग, आरएसएस प्रचारक रविंद्र विद्यार्थी, पीएलवी अनिल कुमार वर्मा, सैनिक पांडे और अदील अहमद सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …