Breaking News

शाहजहांपुर: धोखाधड़ी के मुकदमे में 79 वर्षीय वांछित गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप।

शाहजहांपुर: धोखाधड़ी के मुकदमे में 79 वर्षीय वांछित गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर वसीयत कराने और जमीन बेचने के मामले में सदर बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वांछित चल रहे 79 वर्षीय आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 11 अप्रैल 2026 को मिली शिकायत के आधार पर सदर बाजार थाने में राजेंद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपी राजेंद्र कुमार (निवासी रौसर कोठी, थाना रामचंद्र मिशन) घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

शुक्रवार (25 सितंबर) को सदर बाजार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि वांछित आरोपी राजेंद्र कुमार लोधीपुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित बीएनएस धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 131/26 में विधिक कार्रवाई की गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन भारती तथा रिजर्व कांस्टेबल हरकेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …