Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश।

एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: आगामी कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने सोमवार को थाना रोजा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मार्ग के प्रमुख चौराहों, बैरियरों, ड्यूटी प्वाइंट्स और संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई जाए।

एसपी ने अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की कड़ी निगरानी करने, आवश्यकतानुसार पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कांवड़ यात्रियों व आम नागरिकों के साथ बेहद शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं।

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं। शाहजहांपुर। समाजवादी …