Breaking News

शाहजहांपुर: जिला कारागार में लगा विधिक जागरूकता शिविर, बंदियों को दी गई श्रम कानूनों और अधिकारों की जानकारी। 

जिला कारागार में लगा विधिक जागरूकता शिविर, बंदियों को दी गई श्रम कानूनों और अधिकारों की जानकारी। 

शाहजहांपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला कारागार शाहजहांपुर में “श्रम कानून एवं श्रमिक अधिकार” विषय पर एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडेय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी मजदूर को उसकी मजदूरी नहीं मिलती है, उसका किसी प्रकार का शोषण होता है या अन्य कोई कानूनी विवाद उत्पन्न होता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता और उचित परामर्श प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा और समान पारिश्रमिक जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण श्रम कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, असिस्टेंट विवेक शर्मा ने श्रमिकों के मूलभूत अधिकारों, समय पर पारिश्रमिक मिलने के प्रावधानों तथा कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डिप्टी जेलर सुभाष यादव ने जेल प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मंच का कुशल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेलर आर.के. गौतम, पीएलवी अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में बंदीगण मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …