Breaking News

शाहजहांपुर: 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रक चालकों को महंगे दामों पर बेचने का खुलासा।

शाहजहांपुर: 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रक चालकों को महंगे दामों पर बेचने का खुलासा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जैतीपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 120 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गत 12 अगस्त को जैतीपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बनखंडी पुलिया से ग्राम नवादा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम हरिओम पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम खल्लपुर, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली (आयु करीब 26 वर्ष) बताया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह झारखंड से आने-जाने वाले भारी ट्रकों के चालकों से अफीम खरीदता था और फिर उसे ट्रक चालकों व अन्य जरूरतमंद लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी को अफीम की खेप बेचने की फिराक में इलाके में घूम रहा था, तभी सतर्क पुलिस ने उसे धर दबोचा।

बरामदगी के आधार पर थाना जैतीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 102/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक इतेश तोमर, हेड कांस्टेबल अजय राना और कांस्टेबल नवीन कुमार की पुलिस टीम द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ की गई।

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक …