Breaking News

शाहजहांपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

शाहजहांपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा के लिए 13 अगस्त को जिला न्यायालय में एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शिव कुमार तृतीय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।

बैठक में राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) आवेश खान, क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा, नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. करन सिंह और एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोक अदालत के लिए ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाए, ताकि उनका प्रभावी और त्वरित निस्तारण हो सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जाना चाहिए, जिसके लिए सभी विभागों को पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत को पूरी तरह सफल बनाना और अधिक से अधिक आम जनता तक इसका लाभ पहुंचाना रहा, जिसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …