Breaking News

शाहजहांपुर: महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई पर एसपी ने मिशन शक्ति टीम को दिया नकद पुरस्कार।

महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई पर एसपी ने मिशन शक्ति टीम को दिया नकद पुरस्कार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ व ‘एंटी रोमियो अभियान’ के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार और छींटाकशी करने वाले एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर विधिक कार्रवाई की है। टीम की इस त्वरित व मुस्तैद कार्रवाई से प्रसन्न होकर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जानकारी के मुताबिक, गत 23 सितंबर को थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम शहर के पार्कों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि शहीद पार्क के समीप एक युवक राह चलती महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां और छींटाकशी कर माहौल खराब कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साजिद (पुत्र बादल), निवासी मोहल्ला तारीन टिकली (थाना सदर बाजार) के रूप में हुई है।

मामले में मिशन शक्ति प्रभारी उप-निरीक्षक सोमपाल सिंह की लिखित तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा (अपराध संख्या 512/2026) पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, सौरभ दीक्षित ने टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कृत होने वाली टीम में मिशन शक्ति प्रभारी उ०नि० सोमपाल सिंह, महिला आरक्षी नीतू मलिक, महिला आरक्षी कविता यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी ज्योति एवं रिक्रूट आरक्षी जितिन कुमार शामिल रहे। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को इसी तरह सजगता और समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …