Breaking News

सेवा संकल्प यात्रा का बदायूँ में हुआ भव्य स्वागत, विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़े लोग।

सेवा संकल्प यात्रा का बदायूँ में हुआ भव्य स्वागत, विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़े लोग।

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बुधवार को बदायूँ पहुंची। वडनगर से शुरू होकर वाराणसी जा रही इस यात्रा का जनपद सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन में एडीएम प्रशासन और जिला विकास अधिकारी की देखरेख में यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई गईं।

सहसवान और जरीफनगर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर और एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बिसौली के ओरछी चौराहा, फैजगंज, मुड़िया तथा उझानी मार्ग से गुजरी यात्रा का स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

निर्धारित रूट और आगामी कार्यक्रम

रूट प्लान के अनुसार, पहली यात्रा बिसौली के मुड़िया स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम के बाद 01 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, बिसौली के तिरंगा चौक, वजीरगंज, पापड़ (दातागंज), बेला डांडी, दहगवां, सहसवान और ग्राम मुजरिया पहुंचेगी, जहां वृक्षारोपण व सभा का आयोजन होगा।

दूसरी यात्रा, जिसका बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वागत किया था, होटल क्लब रिवेरा में रात्रि विश्राम के बाद 01 अक्टूबर को केशव चौक (बदायूँ), जगत ब्लॉक के इस्लामगंज में चौपाल, तथा अलापुर, म्याऊँ, नवीगंज और हजरतपुर में स्वागत कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ेगी। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण …