Breaking News

ईख के खेत में चल रही थी कच्ची शराब की भट्ठी, पुलिस ने मारी दबिश; 25 लीटर शराब बरामद।

 

आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे।

बहेड़ी (बरेली)। खिरनी गांव में मंगलवार रात ईख के खेत की आड़ में चल रही कच्ची शराब की भट्ठी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नाले किनारे चल रही भट्ठी पर दबिश देकर पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी मुरारीलाल (निवासी खिरनी) को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण, बर्तन और गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

उपनिरीक्षक शिवम कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि शर्मा जी के बाग के पास नाले किनारे ईख के खेत में अवैध शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने रात करीब 11 बजे घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने ताजा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण …