Breaking News

सरसोता कुंड कांड: मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी, ससुर और साढ़ू समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सरसोता कुंड कांड: मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी, ससुर और साढ़ू समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र के प्रसिद्ध सरसोता कुंड में बुधवार को मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी लीलाधर ने अपने पुत्र जितेंद्र की मौत को एक सोची-समझी साजिश और हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, ससुर, साले और साढ़ू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की कानूनी छानबीन शुरू कर दी है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मृतक जितेंद्र की शादी जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जल्लूपुर निवासी श्यामवती के साथ हुई थी, जो पिछले करीब चार-पांच महीनों से किसी अनबन के कारण अपने मायके में ही रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जितेंद्र अपने घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव सहसवान के सरसोता कुंड के पानी में उतराता हुआ पाया गया है।

मृतक के पिता लीलाधर ने जितेंद्र की पत्नी श्यामवती, ससुर सूरजपाल, साले ग्रीश, साढ़ू शिवचंद्र, अजीजपुर निवासी एक अन्य साढ़ू और एक अज्ञात व्यक्ति पर मिलकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुंड में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दर्ज मुकदमे के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!