Breaking News

सहसवान: आवास योजना में अनियमितता के आरोप, लाभार्थियों की फाइलें गायब होने से हड़कंप।

सहसवान, बदायूं। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। वार्ड संख्या 06, मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद के कई लोगों ने शिकायत की है कि योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद उनकी फाइलों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार करीब 40 से 50 पात्र लाभार्थियों ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों व सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया और दस्तावेज एकत्र किए गए। आरोप है कि सत्यापन के बाद फाइलें वापस नहीं की गईं और कुछ लोगों से प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर धनराशि लिए जाने की भी बात कही जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड सभासद ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। बताया गया कि 28 लाभार्थियों की एक सूची उपलब्ध कराई गई, लेकिन अन्य आवेदनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिलने में बाधा आ रही है। इस संबंध में पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!