Breaking News

पत्रकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न के मुद्दे पर गरजी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन।

पत्रकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न के मुद्दे पर गरजी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के जे.के. मैरिज हॉल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकारिता के दौरान सामने आ रही चुनौतियों, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और जमीनी समस्याओं को लेकर खुलकर आवाज उठाई।

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने पत्रकारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और समाचार संकलन के दौरान आने वाली प्रशासनिक अड़चनों पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है।

महामंत्री मुकेश वशिष्ठ ने पत्रकारों पर दर्ज होने वाले कथित फर्जी मुकदमों और दबाव बनाने की कोशिशों के खिलाफ संगठन को एकजुट होकर कानूनी और मैदानी स्तर पर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी आईएम खान ने अधिकारियों द्वारा सूचनाएं उपलब्ध कराने में की जा रही कथित हीलाहवाली और उपेक्षा पर नाराजगी जताई।

वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के साथ संगठन को और प्रभावी बनाने पर विचार रखे। उन्होंने पत्रकारों से आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में कुलदीप सिंह, गौरव शंखधार, रामवीर सिंह, ज्ञान सिंह यादव, आईएम खान, संतुलित पाठक, कौशल कुमार झा, अतुल कुमार शर्मा, प्रताप ठाकुर, दानवीर सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत एसडीएम ने विद्यार्थियों को बताए करियर के रास्ते, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स।

डिग्री के साथ लक्ष्य और तैयारी जरूरी, तभी मिलेगी सफलता। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  बहेड़ी, बरेली। …