Breaking News

आसफपुर में लगा मेगा विद्युत कैंप, एसडीओ यश कुमार ने सुनीं समस्याएं और मौके पर किया समाधान।

आसफपुर में लगा मेगा विद्युत कैंप, एसडीओ यश कुमार ने सुनीं समस्याएं और मौके पर किया समाधान।

आई एम खान 

बिसौली। विद्युत वितरण उपखंड आसफपुर पर आयोजित मेगा विद्युत कैंप में एसडीओ यश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कराया। बिजली बिल की गड़बड़ी, खराब मीटर और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक मेगा विद्युत कैंप अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत विद्युत उपकेंद्र आसफपुर पर शिविर लगाया गया, जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान किया। अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इस दौरान अवर अभियंता आसफपुर राजेंद्र चौधरी, लिपिक थान सिंह, नवीन, मोहसिन, शत्रुघ्न, यशवीर, जितेंद्र शर्मा, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …