Breaking News

चौ० मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलेज सहावर में धूमधाम से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।

 

चौ० मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलेज सहावर में धूमधाम से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर, कासगंज। चौ० मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलेज, सहावर में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहावर उपजिलाधिकारी सुशांत साँवरे द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरी यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार सहावर, सर एम० यू० डिग्री कॉलेज सहावर के प्राचार्य डॉ० आर० पी० सिंह आर्या, मुहम्मद गनी, के के और नईम खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के इस जज्बे की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें देश सेवा व राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन डॉ० मोहम्मद समर जी द्वारा अपनी प्रभावशाली भूमिका के साथ किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 मतदेय स्थल फाइनल।

भारत निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी, 23 अक्टूबर को होगा बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र …