Breaking News

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो शातिर गिरफ्तार।

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो शातिर गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कड़े निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इसी क्रम में शुक्रवार, 1 मई 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा खीरी स्थित हड्डी फैक्ट्री के निकट घेराबंदी कर दो संदिग्धों को अपनी गिरफ्त में लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनमोल उर्फ आदिल पुत्र शफीक, निवासी मोहल्ला बुखारी टोला (खीरी) और मोहित पुत्र राम सागर, निवासी ग्राम बरवन (जनपद हरदोई) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान अनमोल उर्फ आदिल के कब्जे से एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि उसके साथी मोहित के पास से भी पुलिस ने एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त अनमोल उर्फ आदिल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना खीरी में आयुध अधिनियम के तहत तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं

इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल शुभम गंगवार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 0294/2026 के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उन्हें अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जेल भेज दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!