Breaking News

कासगंज में भीषण हादसा: डम्पर चालक की मौके पर मौत। 

कासगंज में भीषण हादसा: डम्पर चालक की मौके पर मौत। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बांसी गांव के पास एक डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गेट से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि डम्पर चालक केबिन में ही बुरी तरह दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से फंसे हुए शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक डम्पर चालक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइट-जुगेंद्र सिंह, मृतक युवक के ताऊ।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!