Breaking News

कासगंज: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों का दर्द सुनकर उठाई बांध निर्माण की मांग।

कासगंज: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों का दर्द सुनकर उठाई बांध निर्माण की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बुधवार को पटियाली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा और दुर्जन नगला का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित गांव मूंजखेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल राहत एवं पुख्ता प्रबंध करने की मांग की।

आपको बता दें कि जनपद की पटियाली तहसील क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा तैयार फसलें पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी हैं। सपा प्रवक्ता ने इस दौरान पाया कि संपर्क मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। जलभराव के कारण गांवों में मच्छरों और हानिकारक कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है और आम नागरिकों के साथ-साथ मवेशियों का स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि हंसी नगला से राजेपुर कुर्रा तक एक मजबूत पक्के बांध का निर्माण कराया जाए, ताकि हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही से किसानों और गांवों को सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बर्बाद हुई फसलों का किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिए जाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने, दवाओं का छिड़काव कराने तथा टूटी सड़कों और पुलियाओं की शीघ्र मरम्मत कराने की जोरदार मांग की।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ की यह समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। हंसी नगला से राजेपुर कुर्रा तक बांध का निर्माण अब केवल एक मांग नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और किसानों के भविष्य का अहम सवाल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की इन समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

बाइट- अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी।

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …