Breaking News

बिसौली: अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन अभियान पर जोर।

बिसौली: अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन अभियान पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली: नगर की अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजपाल खरोला ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी में हर एक कार्यकर्ता का सम्मान संगठन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदों का निर्धारण किसी की व्यक्तिगत पसंद या सिफारिश के आधार पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके लिए कार्यकर्ता की क्षमता, सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति उसकी निष्ठा का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक हेमंत चाहर ने कहा कि यह संगठन सृजन अभियान केवल पदों के वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के संघात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने का एक अहम अभियान है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पर्यवेक्षक कौशलेन्द्र यादव और जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुशीला कोरी ने सभी आगंतुक पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष वफाती मियां, जिला महासचिव अब्दुल रहमान, एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जिला महासचिव सलीम अंसारी, हाजी नुसरत अली, मोहित, प्रदीप प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष हनीफ कुरैशी, मुकर्रम अली, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद पाल, विनोद, अविनाश यादव, सोमेंद्र यादव, मोरपाल प्रजापति, रईस अहमद, सुरेंद्र सिंह, आकाश पाठक, सुधीर उपाध्याय, देवेंद्र चौहान, लोकपाल सिंह, शहजादे सलीम और आबिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक …