Breaking News

कासगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी का खुलासा; तीन शातिर चोर गिरफ्तार।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी का खुलासा; तीन शातिर चोर गिरफ्तार।

कासगंज। जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, भारी मात्रा में नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामद जेवरातों की कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

बीती 08 जून को कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन नगर निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका बिंदु मिश्रा के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इस बड़ी चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर एटा मार्ग स्थित काली नदी पुल के पास किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में दो एटा जनपद के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी अमांपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई लगभग 12.50 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी, 1,34,800 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!