Breaking News

कासगंज: अधिकारियों की सूझबूझ से भिटौना स्कूल में शिक्षण कार्य बहाल, ग्रामीणों संग वार्ता सफल।

कासगंज: अधिकारियों की सूझबूझ से भिटौना स्कूल में शिक्षण कार्य बहाल, ग्रामीणों संग वार्ता सफल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद शिक्षा विभाग की सक्रियता और अधिकारियों की मेहनत के बाद समाप्त हो गया है। हाल ही में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा को अनुशासनहीनता और बच्चों से झाड़ू लगवाने जैसी गंभीर शिकायतों के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद जब उन्हें दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया गया, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों और मासूम बच्चों को भड़काकर विद्यालय में तालाबंदी करवा दी थी, जिससे शिक्षा का माहौल पूरी तरह बाधित हो गया था।

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार और राजेश चौधरी स्वयं विद्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधान, अभिभावकों व ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि बच्चों का भविष्य सर्वोपरि है और किसी भी बहकावे में आकर पढ़ाई का नुकसान करना अनुचित है। अधिकारियों की कड़ी मेहनत और सकारात्मक वार्ता का परिणाम यह रहा कि ग्रामीण विद्यालय खोलने पर सहमत हो गए।

स्कूल खुलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने स्वयं कक्षा में जाकर बच्चों को अत्यंत रुचिकर ढंग से पढ़ाया, जिससे विद्यार्थियों के बीच एक नया उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य ज्योति सक्सेना, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, अनुपरेखा, दिनेश कुमार, सरिता कुमारी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। शिक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!