Breaking News

जरीफनगर: ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के भीमपुर दोस्तपुर गांव के पास ईख के खेत में एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान खेत की जुताई कराने के लिए गया था। इसी दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय छत्रपाल पुत्र जुगेंद्र निवासी मिठनपुर, थाना जुनवाई, जिला संभल के रूप में हुई है। बताया गया कि छत्रपाल जरीफनगर क्षेत्र स्थित अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कराने गया था। खेत में शव मिलने की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। हालांकि किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

छत्रपाल के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे बताए गए हैं। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जरीफनगर थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

एसआईआर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, भाजपा का झंडा जलाया; महंगाई के विरोध में फोड़े मटके।

जलता पुतला छीना तो सपा कार्यकर्ताओं ने फिर फूंका। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  बरेली। एसआईआर के …