Breaking News

बलरामपुर के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कांग्रेस नेता हसीब खान रहे मुख्य अतिथि।

बलरामपुर के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कांग्रेस नेता हसीब खान रहे मुख्य अतिथि।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: 15 अगस्त जश्न-ए-आज़ादी के पावन अवसर पर उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसीब खान के नेतृत्व में हमीरापुर स्थित मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं और देश की रक्षा में अमर हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता हसीब खान का स्कूल प्रबंधन द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि हसीब खान ने देश की शान तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के गूंजते स्वरों के बीच देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि 15 अगस्त जश्न-ए-आज़ादी हमारे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और मिलकर मनाते हैं। आज ही के दिन हमारे देश को स्वतंत्रता मिली थी। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और उनका यह बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …