Breaking News

फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे दो कांवड़िए, एक को बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी।

फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे दो कांवड़िए, एक को बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पांचालघाट पर गंगा जल भरने आए दो कांवड़िए स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद लखीमपुर के थाना मैगलगंज के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहपुर अलीनगर से करीब 60 लोगों का जत्था गंगा जल भरने के लिए फर्रुखाबाद आया था। इसी दौरान स्नान करते वक्त दो कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर डूबने लगे।

वहां मौजूद गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और एक कांवड़िए को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा कांवड़िया गंगा नदी के गहरे पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। डूबे हुए दूसरे कांवड़िए की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को गंगा नदी में लगाया गया है, जो लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …