Breaking News

बिसौली के मदरसा फैजान-ए-रजाए-मुस्तफा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

बिसौली के मदरसा फैजान-ए-रजाए-मुस्तफा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

आई एम खान 

बिसौली: मदरसा फैजान-ए-रजाए-मुस्तफा में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व भारी उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान लोगों में आजादी का जज्बा साफ तौर पर देखने को मिला।

शनिवार को मदरसे में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी और मदरसे के प्रिंसिपल कारी मोहम्मद इफ्तेखार अशरफी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

मुख्य अतिथि सतीश प्रेमी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और वीर सपूतों को याद कर नमन किया।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रिंसिपल कारी मो. इफ्तेखार अशरफी, मदरसे के सदर मो. इरशाद खां, कारी अब्दुल गफ्फार, इशहाक सैफी, शब्बीर हुसैन, मो. आरिफ, अमीर अहमद, शकील सैफी, साजिद अंसारी, मो. मुबीन, इंजीनियर पंकज यादव और एडवोकेट कपिल देव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …