Breaking News

बिसौली विद्युत वितरण खंड कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

बिसौली विद्युत वितरण खंड कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

आई एम खान 

बिसौली: स्थानीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

अपने संबोधन में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया।

इस गरिमामयी आयोजन में बिसौली के उप खंड अधिकारी विकास राजपूत, उप खंड अधिकारी यश कुमार, अवर अभियंता दिनेश कुमार, अवर अभियंता शेर अली, थान सिंह, रनवीर, अतुल, उमेश, नवीन, मोहसिन, मिथुन, विवेक, अभिषेक और विकास सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के बीआरपीवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

बिल्सी के बीआरपीवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। बिल्सी: …