Breaking News

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: डाक कांवड़ लेने जा रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर। 

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: डाक कांवड़ लेने जा रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक को एक इको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मौके पर ही दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र से 25 कांवड़ियों का एक जत्था सोरों स्थित प्रसिद्ध लहरा गंगा घाट से डाक कांवड़ लेने के लिए निकला था। अभी यह जत्था सदर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने उनके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कांवड़िए सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों कांवड़ियों की पहचान राहुल और हरगोविंद के रूप में हुई है, जो दोनों आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के निवासी थे।

वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे कांवड़िए को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फाइल फोटो 

बाइट- उदित ( मृतक कांवडियों का साथी)

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …