Breaking News

जीआरपी कासगंज की मुस्तैदी: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 7 वर्षीय बालक को सकुशल ढूंढ निकाला।

जीआरपी कासगंज की मुस्तैदी: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 7 वर्षीय बालक को सकुशल ढूंढ निकाला।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कासगंज की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से निकले एक 7 वर्षीय बच्चे को महज 30 मिनट के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।

घटनाक्रम के अनुसार, गुरुवार देर रात कासगंज की मलकान सिंह गली निवासी शमीना खातून खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके 7 वर्षीय बेटे असलम ने फोन का चार्जर पानी के मग में डाल दिया। मां ने बच्चे के भले के लिए उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर बच्चा बिना बताए घर से कहीं चला गया।

बेटे के घर पर न मिलने से घबराई मां ने आसपास तलाश की और तुरंत कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई शुरू की। महज आधे घंटे के भीतर ही, रात करीब 12:50 बजे, पुलिस ने बालक असलम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-05 से सुरक्षित बरामद कर लिया।

बच्चे को सकुशल देख परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना अध्यक्ष कोमल कुंतल, हेड कांस्टेबल कामता प्रसाद और महिला कांस्टेबल स्वाति की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …