Breaking News

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डंफर ने डाक कांवड़िए को कुचला, मौत के बाद इटावा-बरेली हाईवे पर लगा लंबा जाम।

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डंफर ने डाक कांवड़िए को कुचला, मौत के बाद इटावा-बरेली हाईवे पर लगा लंबा जाम।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंफर ने एक डाक कांवड़िए को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में कांवड़िए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक कांवड़िया गंगा जल भरकर डाक कांवड़ के साथ गोला, लखीमपुर खीरी की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद गुस्साए अन्य साथियों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 10 किलोमीटर तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पिछले 5 दिनों के भीतर इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ियों की मौत की यह घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते जिला लोहिया अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …