Breaking News

गंगा तट पर दीपोत्सव और दीपदान का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी और विधायक ने की गंगा महाआरती।

गंगा तट पर दीपोत्सव और दीपदान का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी और विधायक ने की गंगा महाआरती।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। उन्नाव के आनंद घाट, शुक्लागंज पर गुरुवार की शाम गंगा उत्सव, दीपोत्सव और दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली और घाट की सफाई से हुई। इसके बाद गंगा कथा, लोकगीत, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

घाट पर स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर 2100 दीपों से आकर्षक रंगोली सजाई और “नमामि गंगे” की सुंदर आकृति बनाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि “गंगा हमारे देश की आस्था और संस्कृति की प्रतीक हैं। गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।

वहीं, विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि “दीपदान और दीपोत्सव हमारे सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा है। गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि जीवन, मोक्ष और आजीविका का स्रोत हैं। गंगा को प्रदूषणमुक्त रखना हमारा परम उद्देश्य होना चाहिए।”

कार्यक्रम में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक, जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर गंगा को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी, नगर पालिका ईओ, चेयरमैन शुक्लागंज समेत कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दीपदान और गंगा आरती के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!