Breaking News

फर्रुखाबाद: अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा।

 

अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एसएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुई थी, लेकिन उपचार के दौरान अचानक उसकी तवियत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल संचालक और मृतक के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद भी हुआ, जिससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तत्काल लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़ गए। स्थिति को संभालते हुए सीएमओ ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और अस्पताल के सभी जरूरी दस्तावेजों व इलाज से जुड़े पर्चों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू की। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और दस्तावेजों की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …