Breaking News

बिसौली में सोलिस ट्रैक्टर की किसान संगोष्ठी, आधुनिक खेती और लागत कम करने के बताए गुर।

बिसौली में सोलिस ट्रैक्टर की किसान संगोष्ठी, आधुनिक खेती और लागत कम करने के बताए गुर।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोलिस ट्रैक्टर की ओर से एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों और तकनीकी प्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर पैदावार और खेती की लागत कम करने के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सोलिस ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं और आधुनिक खेती में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। डिविजनल हेड संजीव मिश्रा ने बताया कि सोलिस ट्रैक्टर अपनी उच्च लिफ्टिंग क्षमता, कम ईंधन खपत, शक्तिशाली इंजन और एडवांस फोर-व्हील ड्राइव तकनीक के लिए जाना जाता है। यह रोटावेटर, कल्टीवेटर सहित भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे किसानों का समय और डीजल बचाने में मदद मिलती है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और स्मार्ट कृषि यंत्रों को अपनाकर किसान खेती को अधिक सुविधाजनक और उत्पादक बना सकते हैं। इससे कृषि कार्यों में लगने वाली लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

वीआर ट्रेडर्स के स्वामी जतिन अग्रवाल ने कहा कि सोलिस ट्रैक्टर जैसी आधुनिक मशीनें खेती के कार्यों को आसान बनाती हैं और समय व ईंधन की बचत में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों तक सही तकनीक पहुंचाकर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग करना ही उनका उद्देश्य है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। किसानों ने ट्रैक्टर के फीचर्स और आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। संगोष्ठी में जतिन अग्रवाल, डिविजनल हेड संजीव मिश्रा, स्टेट हेड बीरेन्द्र सिंह, एक्टिविटी हेड विनय मदन, टेरिटरी मैनेजर विशाल मिश्रा, विष्णुकांत अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, केशव अग्रवाल सहित सोलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर के मालपुर ततेरा गांव में तीन किसानों की पशुशाला में लगी आग, बैल झुलसा।

जरीफनगर के मालपुर ततेरा गांव में तीन किसानों की पशुशाला में लगी आग, बैल झुलसा। …