Breaking News

बिसौली तहसील में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान का शुभारंभ, मतदाताओं ने किया मतदान का अभ्यास।

बिसौली तहसील में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान का शुभारंभ, मतदाताओं ने किया मतदान का अभ्यास।

आई एम खान 

बिसौली। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू किया गया। उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अभियान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

अभियान के दौरान तहसील पहुंचे आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने डमी ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान का अभ्यास किया। इसके बाद वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली पर्ची को देखकर जाना कि इसमें उम्मीदवार का नाम, क्रम संख्या और चुनाव चिह्न प्रदर्शित होता है। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण से लोगों को मतदान प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मतदान की सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय प्रणाली हैं। जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करना है, ताकि वे मतदान के दिन बिना किसी झिझक के आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तहसील आने वाले प्रत्येक नागरिक को मशीन चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। इस दौरान तहसीलदार सोहन पाल, नायब तहसीलदार रजत कुमार, सुधाकर शर्मा सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …