Breaking News

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित दुष्प्रचार का आरोप, 26 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की मांग।

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित दुष्प्रचार का आरोप, 26 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की मांग।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और एडिटेड तस्वीरों के जरिए राजनीतिक छवि खराब करने के आरोप में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित दुष्प्रचार के मामले में लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम एडवोकेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद 14 से 18 नवंबर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर योजनाबद्ध तरीके से भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई। आरोप है कि फर्जी अखबार की कटिंग तैयार कर चंद्रशेखर आजाद पर विधानसभा चुनाव के नाम पर एक हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा एक पुरानी तस्वीर को एडिट कर उसमें उनका चेहरा जोड़ने और उन्हें आरएसएस से जोड़कर पेश करने का प्रयास किया गया।

पार्टी की ओर से सौंपे गए शिकायती पत्र में एक्स के 20 और फेसबुक के छह अकाउंट्स एवं पेजों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन अकाउंट्स के माध्यम से प्रसारित सामग्री का उद्देश्य सांसद की राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना था।

शिकायती पत्र में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही वायरल पोस्ट, एडिटेड तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पार्टी ने संबंधित अकाउंट संचालकों की पहचान कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इस दौरान एडवोकेट अमर सिंह, मोहम्मद नसीम सैफी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …