Breaking News

कासगंज में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी प्रणय सिंह, छाता लेकर जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा।

कासगंज में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी प्रणय सिंह, छाता लेकर जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के बीच जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को स्वयं सड़कों पर उतरकर शहर का औचक निरीक्षण किया। हाथ में छाता लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति, नालियों की सफाई और जल निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में जाकर जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में पानी का ठहराव न हो। जहां कहीं भी नालियां अवरुद्ध हैं, वहां तुरंत सफाई अभियान चलाकर पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के समय संवेदनशील और जलभराव संभावित क्षेत्रों पर निरंतर नजर रखी जाए। यदि किसी क्षेत्र में समस्या आती है, तो बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई टीम भेजकर उसका निस्तारण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा …