Breaking News

इस्लामनगर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजा बाबा का जयकारा।

इस्लामनगर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजा बाबा का जयकारा।

इस्लामनगर (बदायूं)। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर श्री श्याम सेवादार समिति की ओर से खाटू श्याम बाबा के संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र कुमार लीडर ने खाटू श्याम बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। बहजोई स्थित खाटू श्याम मंदिर के राजीव वार्ष्णेय गुरुजी ने श्रद्धालुओं की अरदास लगवाई और प्रसाद वितरित कराया।

कीर्तन में कानपुर की भजन गायिका रुचि किंकर और वृंदावन के पंजीत बृजवासी ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों का रसास्वादन किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सेवादार त्रिलोकी गुप्ता बंटी, प्रदीप आर्य, नरेश गुप्ता, बिल्लू चौधरी, कमल गुप्ता, मृदुल गुप्ता, मुकेश कश्यप और ईलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …