Breaking News

बिसौली में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र।

बिसौली में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र।

आई एम खान 

बिसौली। बुधवार को तहसील सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिसौली विधानसभा के विधायक आशुतोष मौर्या ‘राजू भैया’ ने मुख्य अतिथि के रूप में योजना का विधिवत शुभारंभ किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस योजना का लाभ बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों, उनके आश्रितों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है, जिससे अब शिक्षकों को इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हरिओम पाराशरी (क्षेत्रीय सदस्य), राहुल सिंह, सोनू मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, गौरव शंखधार, छत्रपाल सिंह, डा. अर्चना वार्ष्णेय, नीति आनंद, साहू सावेद्र, सचिन शर्मा और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!