Breaking News

बिसौली: सपा का जन्मदिन पखवाड़ा संपन्न: वृक्षारोपण एवं पीडीए पंचायत का आयोजन, अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प।

सपा का जन्मदिन पखवाड़ा संपन्न: वृक्षारोपण एवं पीडीए पंचायत का आयोजन, अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़े के समापन अवसर पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर और खेड़ा दास में वृक्षारोपण कार्यक्रम और पीडीए (PDA) पंचायत का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू किया गया ‘हर बूथ एक पेड़’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सपा सरकार की ऐतिहासिक जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए 102/108 एंबुलेंस सेवा, 100 नंबर पुलिस सेवा, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, नारी सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन, और वृद्धा व विधवा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी नीतियों को याद किया।

सतीश प्रेमी ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई और दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में ‘पीडीए’ ही एकमात्र विकल्प है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में स्व. चन्द्र पाल सिंह यादव और स्व. सतीश यादव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज यादव, विकास यादव, गौरव प्रधान, कपिलदेव, सुबोध यादव, अनिल यादव, रविंद्र कुमार यादव, ओमेंद्र सिंह, मुकेश प्रधान, कुंवर पाल सिंह, खाली राम सिंह, राजवीर सिंह यादव, परमाल सिंह, अजय पाल सिंह, होशियार सिंह, हरिओम सिंह, श्रीपाल सिंह, जीतू सागर, संजीव जाटव, मनी जाटव, धर्म पाल सागर, बासुदेव सागर, छवि राम सागर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!