Breaking News

जनगणना अभियान-2027: जीआरपी पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण।

जनगणना अभियान-2027: जीआरपी पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनगणना अभियान-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में थाना जीआरपी कासगंज के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज कराते हुए स्व-गणना प्रक्रिया में सहभागिता की।

16 से 30 नवंबर तक संचालित स्व-गणना अभियान के तहत जीआरपी थाना कासगंज के समस्त पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी स्व-गणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

जनगणना प्रगणक कामिनी की मौजूदगी में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …