Breaking News

संविधान दिवस पर लखनऊ चलने की अपील, आजाद समाज पार्टी और AIMIM ने की प्रेसवार्ता।

संविधान दिवस पर लखनऊ चलने की अपील, आजाद समाज पार्टी और AIMIM ने की प्रेसवार्ता।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्षों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस संबंध में दोनों दलों के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी।

प्रेसवार्ता में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार भी मौजूद रहे। नेताओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 15 लाख से अधिक समर्थकों की भीड़ जुटने का दावा किया।

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दल वोट के नाम पर दलितों, मुस्लिमों और आम जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे।

दोनों नेताओं ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर जनपद के लोगों से लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान दोनों दलों के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …