Breaking News

शाहजहांपुर में सीडीओ का औचक निरीक्षण, महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का लिया जायजा।

शाहजहांपुर में सीडीओ का औचक निरीक्षण, महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के तहत संचालित विभिन्न राजकीय संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर (नवादा इंदेपुर) और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर, पिपरौल) का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थानों में रह रहे बच्चों, किशोरों और सखी वन स्टॉप सेंटर की संवासियों को दी जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने आवासीय परिसरों की साफ-सफाई, बच्चों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा प्रबंधों, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों (रिकॉर्ड) के रख-रखाव और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी संस्थानों में तय मानकों के मुताबिक उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों और संवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश समेत शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …