Breaking News

सहसवान तहसील में भाकियू हल का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर की अगवाई में लगा ‘जनता दरबार’

सहसवान तहसील में भाकियू हल का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर की अगवाई में लगा ‘जनता दरबार’

सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र के किसानों और दलित समाज के लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। लगातार हो रही अनदेखी से तंग आकर पीड़ितों ने भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई थी।

इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सहसवान तहसील पहुंचे और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन की भारी भीड़ और तेवर को देखकर तहसील प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए और वहीं पर ‘जनता दरबार’ लगा दिया।

इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान उन्होंने उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) को भी अपने साथ मंच पर बैठाया और किसानों तथा दलित समाज से जुड़ी समस्याओं को पूरी प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस सख्त रुख और दबाव के चलते प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया और बाकी बची समस्याओं पर भी जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …