Breaking News

कासगंज में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर।

कासगंज में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शहर के सोरों गेट स्थित श्री गणेश इंटर कॉलेज से इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इस भव्य यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने शिरकत की। उनके साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे और लगातार देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।

श्री गणेश इंटर कॉलेज से आरंभ होकर यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होती हुई गुजरी। इस दौरान पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था और भारी तैनाती देखने को मिली।

विभिन्न रास्तों से होते हुए यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने कासगंज वासियों में देश के प्रति सम्मान और जागरूकता का एक अनूठा संदेश दिया।

बाइट- दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …