Breaking News

बिसौली: पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम, आकांक्षा बनीं टॉपर।

बिसौली: पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम, आकांक्षा बनीं टॉपर।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज, निजामुद्दीनपुर शाह के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा आकांक्षा ने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के परिणामों में खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेधावियों की सूची में अपना दबदबा कायम रखा है।

कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी की गई टॉप-10 सूची के अनुसार, आकांक्षा के बाद राजा ने 82.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रशांत ने 82.50, देवेश तोमर ने 81.83, परमानंद ने 81.66, पिंकी ने 81.16 और शीलू ने 81.00 प्रतिशत अंक अर्जित किए। मेधावियों की इस फेहरिस्त में सोनाक्षी सक्सेना 80.66, पूजा व प्रशांत ने 80.65 और रचना ने 80.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सक्सेना ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य जानकी सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इन छात्र-छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो सीमित संसाधन कभी भी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकते। इस उपलब्धि पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!