Breaking News

बिसौली: रोटरी क्लब के नवीन सत्र का भव्य शुभारंभ, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण।

बिसौली: रोटरी क्लब के नवीन सत्र का भव्य शुभारंभ, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। रोटरी क्लब के नवीन सत्र का शुभारंभ एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम और श्रीहनुमान जी के चरणों में नमन के साथ किया गया। इस उपलक्ष्य में रोटरी क्लब द्वारा एक भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।

सुंदरकांड के पाठ के दौरान गूंजते भजनों और हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पाठ के समापन पर ‘मेरे राम का लगा है दरबार’, ‘पवनसुत आ जाना’ जैसे भावपूर्ण भजनों ने उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन अत्यंत भव्य और सौहार्दपूर्ण रहा, जहाँ रोटेरियन सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारजनों की गरिमामय उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया।

इस आयोजन के संबंध में क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ हमें सेवा, समर्पण और एकता का मार्ग दिखाता है। यह कार्यक्रम रोटेरियन साथियों के बीच आपसी भाईचारे और समाज सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीन शर्मा, विनय शर्मा, विजय अग्रवाल, अजीत अग्रवाल और विनीत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा भारती अग्रवाल और सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। सभी उपस्थित जनों ने प्रभु के आशीर्वाद से सत्र के सफल और सेवापरक होने की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!