Breaking News

बिसौली: सेवा सप्ताह के समापन पर पूर्व अध्यक्षों का सम्मान: जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि ने सराहा उल्लेखनीय योगदान।

सेवा सप्ताह के समापन पर पूर्व अध्यक्षों का सम्मान: जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि ने सराहा उल्लेखनीय योगदान।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि बिसौली के तत्वावधान में आयोजित बहुआयामी ‘सेवा सप्ताह’ का समापन समारोह एवं सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। सेवा सप्ताह के अंतर्गत संस्था द्वारा वृक्षारोपण, रक्तदान व अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान, गौ-सेवा, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पिंक टॉयलेट के पुनर्निर्माण जैसे कई जनहितकारी एवं सामाजिक कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान समारोह में संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनकल्याणकारी अभियानों का सफल नेतृत्व करने वाली पूर्व अध्यक्षों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्था की पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कन्या शिक्षा प्रोत्साहन, निःशुल्क वस्त्र वितरण और महिला स्वावलंबन जैसे पुनीत कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक संदेश और बदलाव प्रस्तुत किया है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय एवं शिखा वार्ष्णेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …