Breaking News

बिसौली: सभासदों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश।

सभासदों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई को लेकर जनभागीदारी बढ़ाना और लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

‘एक घंटा, एक दिन’ का संकल्प लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने सार्वजनिक स्थानों, गलियों तथा बाजार क्षेत्र में सफाई की। इस दौरान लोगों से अपने आसपास कूड़ा न फैलाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं सफाई अभियान में शामिल होने का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की।

अभियान में अधिशासी अधिकारी रवि यादव, सभासद रईस अहमद, राजेंद्र दिवाकर, सौरभ भिल्ला, कृष्णा गुप्ता, लिपिक राजीव कुमार, राजेश बाबू, गौरव, नीरज, शिब्बू, गगन और सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

अग्निशिखा में छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश।

रामलीला मैदान से ब्लॉक परिसर तक निकली शोभायात्रा, खुले मंच पर छात्राओं ने रखे विचार। …