Breaking News

शाहजहांपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाने पर 40 कुंतल माल सीज, लाइसेंस भी नहीं था।

शाहजहांपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाने पर 40 कुंतल माल सीज, लाइसेंस भी नहीं था।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जलालाबाद में एक बड़ी छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस और तहसील प्रशासन के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाए जाने का भंडाफोड़ हुआ।

टीम ने जलालाबाद स्थित होरीलाल के प्रतिष्ठान पर छापा मारा, जहां सौंफ को सिंथेटिक रंग से चमकाया जा रहा था। मौके से 40 कुंतल सौंफ (अनुमानित मूल्य 2.80 लाख रुपये) और 8.5 किलोग्राम सिंथेटिक रंग बरामद कर उसे सीज कर दिया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उक्त प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के ही सौंफ का प्रसंस्करण कर रहा था, जिसके चलते विभाग ने प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है।

इस बड़े अभियान के तहत विभाग ने सौंफ के दो और सिंथेटिक रंग का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई, जिसमें केवी फूड जलालाबाद से जीरा, खुदागंज और मिर्जापुर से लाल मिर्च पाउडर तथा कचहरी स्थित मिस्टर इडली से हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए हैं।

इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुभम तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, मनोज कुमार, सौरभ सोनी, मानवेंद्र कुमार, विनय यादव और विवेक कुमार वर्मा शामिल रहे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!