Breaking News

बरेली: देवरनिया में सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत।

बरेली: देवरनिया में सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली: सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर कनमन-नैनीताल हाईवे स्थित थाना देवरनिया के पुलिस सहायता केंद्र पर शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया, जिससे शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

पुलिस सहायता केंद्र पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी देवरनिया आशुतोष द्विवेदी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद नजर आए। अधिकारियों ने खुद आगे बढ़कर हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए और उन्हें सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात कर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन पर लगातार निगरानी रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ रूट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश।

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने किया कांवड़ रूट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था …